उपयोग की शर्तें
पंचायती राज मंत्रालय और यूएनडीपी द्वारा संचालित वेबसाइट http://www.pri-resources.in में आपका स्वागत है। इस वेबसाइट का उपयोग करने से पहले उपयोग की शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इस वेबसाइट का उपयोग करके आप उपयोग की इन शर्तों से अपनी सहमति को प्रकट करते हैं।

कॉपीराइट और टे्रडमाक्र्स: इस वेबसाइट में शामिल, प्रकाशित या अन्य रूप से प्रदर्शित सारी संसाधन सामग्री कॉपीराइट या अन्य बौध्दिक संपदा अधिकारों द्वारा संरक्षित है और यह पंचायती राज मंत्रालय/यूएनडीपी या उन तीसरे पक्षों के स्वामित्व और नियंत्रण में है जिन्होंने पंचायती राज मंत्रालय/यूएनडीपी को सामग्री को इस वेबसाइट में शामिल करने की अनुमति दी है।
वेबसाइट पर अपलोडिड सामग्री उस संस्था/संगठन की संपत्ति है जिसने उसे तैयार किया है। इसकी नकल करने या इसके पुन: प्रकाशन के लिए उस संस्था/संगठन की अनुमति आवश्यक है जिसने सामग्री तैयार की है।

अस्वीकरण (डिसक्लेमर): इस वेबसाइट में प्रस्तुत की गई सामग्री केवल सूचनात्मक और शिक्षात्मक उद्देश्यों से है। पंचायती राज मंत्रालय/यूएनडीपी किसी भी सामग्री की विश्वसनीयता, सच्चाई, सटीकता और पूर्णता के संबंध में कोई समाश्वासन (वारंटीज) नहीं देते।

पंचायती राज मंत्रालय/यूएनडीपी इस वेबसाइट से जुड़ी वेबसाइटों द्वारा प्रदान की गई किसी भी जानकारी के लिए उत्तारदायी नहीं हैं। दूसरी वेबसाइटों के साथ संपर्क केवल आपकी सुविधा के लिए जोड़ा गया है और यह इन जुड़ी हुई वेबसाइटों या फिर इनके द्वारा प्रदान या प्रस्तुत की गई जानकारी, सेवाओं या उत्पादों की पुष्टि नहीं है।

अधिकार-क्षेत्र: इस वेबसाइट पर पंचायती राज मंत्रालय/यूएनडीपी का स्वामित्व और अधिकार है। इसे उपयोगकर्ताओं के लिए केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों से प्रस्तुत किया गया है।